भाजपा नेत्री के ​विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी, महिला आयोग ने मंत्री फिरहाद हकीम के खिलाफ जांच का दिया निर्देश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 08:18 PM
भाजपा नेत्री के ​विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी, महिला आयोग ने मंत्री फिरहाद हकीम के खिलाफ जांच का दिया निर्देश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम की एक कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज हो और समयबद्ध जांच की जाए.

खबरों के मुताबिक, हकीम ने लोकसभा चुनाव के दौरान बशीरहाट में भाजपा नेता रेखा पात्रा की हार का उल्लेख करते हुए उनके विरूद्ध कथित अपमानजनक टिप्पणी की. महिला आयोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने हकीम द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग का कहना है, ”आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों को लागू करने और निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया है. एक विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर आयोग को सौंपी जाए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu