ओआरओपी सशस्त्र बलों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM
ओआरओपी सशस्त्र बलों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना लागू करना देश की अपने नायकों के प्रति कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस योजना की शुरुआत के 10 साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ओआरओपी सशस्त्र बलों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इस योजना को लागू करने का वादा किया था. सत्ता में आने के बाद, मोदी ने सेवानिवृत्त रक्षा र्किमयों की प्रमुख शिकायतों को दूर करने के लिए इस योजना को लागू करने को प्राथमिकता दी थी.
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज ही के दिन, वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) लागू किया गया था. यह हमारे सैनिकों और पूर्व सेवा र्किमयों के साहस और बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन सर्मिपत कर दिया.” उन्होंने कहा, ”ओआरओपी को लागू करने का निर्णय इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने और हमारे नायकों के प्रति हमारे देश की कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में लाखों पेंशनभोगी और पेंशनभोगी परिवार इस ऐतिहासिक पहल से लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा, ”संख्या से परे, ओआरओपी हमारे सशस्त्र बलों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है. हम हमेशा अपने सशस्त्र बलों को मजबूत करने और हमारी सेवा करने वालों के कल्याण को आगे बढ.ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu