रायपुर-अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का ट्रायल, यात्रियों के लिए राहत की सौगात

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 12:50 PM
रायपुर-अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का ट्रायल, यात्रियों के लिए राहत की सौगात
ऑडियो सुनें

रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल होगा। यात्रियों लंबे इंतजार के बाद यह सुविधा मिलने जा रही है। रेल्वे के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को पहली ट्रेन चलेगी। ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर की मौजूद रहेंगे। मंगलवार सुबह 10:00 बजे आठ कोच का ट्रेन अभनपुर तक चलेगी।

यह ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 10:00 बजे ट्रायल पर रवाना होगी। रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी। अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी। ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी। ट्रायल सफल होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है। इसमें एक ट्रेन एक सुबह और एक शाम को चलेगी।छह जगहों पर स्टेशन स्थापित किया गया है। इसमें रायपुर , मंदिर हसौद नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news