सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य कुमामोतो मास्टर्स से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 10:12 PM
सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य कुमामोतो मास्टर्स से बाहर
ऑडियो सुनें

कुमामोतो. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई लेकिन लक्ष्य सेन पहले दौर से बाहर हो गए . दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने 11वीं रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगामरूंगफान को 21-12, 21-18 से हराया. अब वह कनाडा की मिशेले ली से खेलेंगी.

लक्ष्य ने पहला गेम जीतने के बाद दबाव में आकर मलेशिया के लियोंग जुन हाओ के खिलाफ 22-20, 17-21, 16-21 से पराजय का सामना किया. पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनल खेलने वाले लक्ष्य को निर्णायक गेम में बढत मिली लेकिन हाओ ने लगातार पांच अंक लेकर जीत दर्ज की.

वहीं सिंधू ने धीमी शुरूआत की और 1-5 से पिछड़ गई लेकिन वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-10 से बढत बना ली . उधर बुसानन ने लगातार गलतियां की जिसका सिंधू ने पूरा फायदा उठाया और लगातार सात अंक लेकर क्रॉसकोर्ट पर हाफ स्मैश से पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में भी सिंधू का दबदबा रहा और उनहोंने आखिरी 12 में से 11 अंक बनाये. अब सिंधू इस टूर्नामेंट में अकेली भारतीय बची हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu