श्रीलंका के नये मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार को लेंगे शपथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 07:09 PM
श्रीलंका के नये मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार को लेंगे शपथ
ऑडियो सुनें

कोलंबो. श्रीलंका के नये मंत्रिमंडल के सदस्यों को सोमवार को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की उपस्थिति में शपथ दिलाई जाएगी. राष्ट्रपति के मीडिया कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी. दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) ने बृहस्पतिवार को हुए संसदीय चुनावों में दो तिहाई बहुमत हासिल करके जीत हासिल की. ??इसने तमिल अल्पसंख्यकों के गढ़ जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना दबदबा कायम किया.

राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण सोमवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की उपस्थिति में होगा.” दसवीं संसद का पहला सत्र 21 नवंबर को आयोजित होने वाला है. संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार, कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक सीमित है. उप-मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 40 से अधिक नहीं हो सकती.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu