महानदी में स्पीडबोट टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल पहुंचा गया : नौसेना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Nov 2024 08:41 PM
महानदी में स्पीडबोट टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल पहुंचा गया : नौसेना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ओडिशा में बालीयात्रा समुद्री व्यापार मेला मैदान के पास महानदी में स्पीडबोट की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह यात्रा ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास का जश्न मनाती है.

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ”बाली यात्रा 2024 की तैयारियों के लिए सर्वेक्षण करते समय, नौसेना की पूर्वी कमान द्वारा तैनात गोताखोरों के दल ने दुर्घटना देखी और तुरंत कार्रवाई की.” घायल महिला को दुर्घटनास्थल से ‘बडी कैरी’ तकनीक का उपयोग करके एक किलोमीटर दूर स्थित निकटतम पुलिस सहायता केंद्र ले जाया गया. सशस्त्र बलों की शब्दावली में ‘बडी कैरी’ तकनीक का अर्थ है, आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति को अपनी पीठ या कंधे पर उठाकर ले जाना.

बयान में कहा गया, ”एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण, टीम ने उसे ऑटोरिक्शा में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक पहुंचाया, ताकि उसे समय पर उपचार मिल सके.” बयान में कहा गया कि समय पर बचाव और उपचार सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम सेवा और लोक कल्याण के प्रति भारतीय नौसेना के समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. एक सप्ताह तक चलने वाला बाली यात्रा महोत्सव कटक में 15 नवंबर को शुरू हुआ और 22 नवंबर तक होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu