महाकुंभ 2025: आईआरसीटीसी प्रयागराज में ‘टेंट सिटी’ विकसित करेगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 11:56 AM
महाकुंभ 2025: आईआरसीटीसी प्रयागराज में ‘टेंट सिटी’ विकसित करेगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड अगले साल के महाकुंभ मेले को लेकर प्रयागराज में एक टेंट सिटी विकसित करने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन ने कहा कि ‘महाकुंभ ग्राम’ तीर्थयात्रा और पर्यटन परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी योगदान होगा, जिसमें विलासिता पूर्ण आवास और सांस्कृतिक अनुभव को भारत की आध्यात्मिक विविधता के साथ जोड़कर एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा।

एक बयान में जैन ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य हर अतिथि को बेहतरीन और समृद्ध अनुभव देना है।’’ सार्वजनिक क्षेत्र में रेल मंत्रालय की उपक्रम कंपनी ने कहा कि उसके पास बड़े स्तर पर तीर्थ पर्यटन और रेलवे नेटवर्क पर अतिथि सत्कार का गहरा अनुभव है और अब तक उसने आस्था और भारत गौरव ट्रेन में 6.5 लाख से अधिक यात्रियों को सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह अनुभव महाकुंभ ग्राम को एक बेमिसाल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य स्थल बनाने में मदद करेगा। ’’ कंपनी के निदेशक (पर्यटन और विपरण) राहुल हिमालयन ने कहा, ‘‘महाकुंभ ग्राम टेंट सिटी, प्रयागराज में अतिथियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘डीलक्स’ और महंगे शिविर प्रदान करेगी। ये टेंट मेहमानों को आध्यात्मिक माहौल में एक विलासिता अनुभव प्रदान करेंगे।’’ बयान में कहा गया कि इसके किराए और अन्य जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग किया जा सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital