यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बाद पहली बार खुला थिएटर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jun 2022 06:49 PM
यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बाद पहली बार खुला थिएटर
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद राजधानी कीव स्थित एक थिएटर पहली बार दर्शकों के लिए खुला और रविवार को वहां जिस नाटक का मंचन किया गया, उसके सारे टिकट देखते ही देखते बिक गए. ‘थिएटर आॅन पोदिल’ कीव में फिर से खुलने वाला एक और सांस्कृतिक केंद्र है. राजधानी स्थित सिनेमाघर और नेशनल ओपेरा हाउस मई के अंत में दर्शकों के लिए खोल दिए गए थे.

अभिनेता यूरी फेलिपेंको ने कहा, ‘‘हम सोच रहे थे कि शो कैसा जाएगा? क्या युद्ध के बीच दर्शक आएंगे? क्या वे थिएटर के बारे में जरा भी सोचते हैं? क्या यह लोगों को आर्किषत कर पाएगा? और हम खुश हैं कि पहले तीन नाटक के सारे टिकट बिक गए.’’ उन्होंने बताया कि थिएटर में चुंिनदा कलाकारों के साथ नाटक का मंचन किया जा रहा है. अभिनेता कोस्त्या तोमल्याक ने कहा कि वह युद्ध के बीच नाटक में अभिनय करने को लेकर हिचकिचा रहे थे, लेकिन कीव में गोलाबारी कम होने के बाद से बड़ी संख्या में लोगों को लौटते देख उन्हें महसूस हुआ कि आगे बढ़ते रहना जरूरी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu