आगजनी के बाद आरटीओ परिसर में लगा कैमरा

रायपुर. आरटीओ कार्यालय रावांभाटा रायपुर अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा. परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के निर्देश पर परिसर पर निगरानी रखने के लिए चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही चौबीस घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है. परिवहन मुख्यालय ने विगत
दिनों आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लिया है. इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने और हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यालय ने प्रदेश के सभी आरटीओ, एआरटीओ कार्यालयों में सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button