एंडी मर्रे की स्टुटगार्ट ओपन के पहले दौर में जीत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 01:13 PM
एंडी मर्रे की स्टुटगार्ट ओपन के पहले दौर में जीत…
ऑडियो सुनें

स्टुटगार्ट. ंिवबलडन में दो बार के चैंपियन एंडी मर्रे ने स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर क्रिस्टोफर ओकोनेल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। पैंतीस वर्षीय मरें ने मैच में शुरुआती तीन गेम गंवाए लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की तथा चार बार ओकोनेल की र्सिवस तोड़ी।

दूसरे दौर में मर्रे का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिच से होगा जिन्होंने डेनिस कुडला को 7-6 (3), 7-5 से हराया।
स्विट्जरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्ट्रीकर ने अमेरिकी खिलाड़ी मैक्सिम क्रेसी को 6-7 (2), 7-6 (5), 7-6 (2) से हराकर उलटफेर किया। उन्नीस वर्षीय स्ट्रीकर का अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास से होगा।

मार्टन फुस्कोविक्स ने आस्ट्रियाई क्वालीफायर जुरिज रोडियोनोव को 6-7 (5), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरी वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्काजÞ से भिड़ने का हक पाया। फ्रांस के आर्थर ंिरडरकनेच ने हमवतन यूगो हम्बर्ट को 4-6, 7-6 (4), 6-4 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला एक अन्य फ्रांसीसी खिलाड़ी बेंजामिन बोन्जी से होगा। बोन्जी ने सोमवार को स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 6-4, 6-1 से हराया था। एक अन्य मैच में निक किर्गियोस ने जिरी लेहेका को 7-6 (3), 6-3 से शिकस्त दी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav