पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 01:13 PM
पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा से पुलिस ने बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान तीन कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस नोएडा सेक्टर-33 के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध आते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी गोलियां चलाई जो विनोद तथा भारत नामक दो आरोपियों के पैर में लगी जबकि उनका तीसरा साथी विजय मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में विजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से विभिन्न जगहों से लूटी गई छह सोने की जंजीर, दो देसी तमंचा, लूट में प्रयुक्त होने वाली पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने नोएडा के विभिन्न इलाकों में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav