वरिष्ठ मलयालम अभिनेत्री मीना गणेश का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 08:00 PM
वरिष्ठ मलयालम अभिनेत्री मीना गणेश का निधन
ऑडियो सुनें

पलक्कड़. अनुभवी मलयालम फिल्म-सह-धारावाहिक अभिनेत्री मीना गणेश का बृहस्पतिवार को पलक्कड़ जिले के शोरनूर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, जहां पिछले पांच दिनों से उनका इलाज चल रहा था. केरल फिल्म कर्मचारी महासंघ (एफईएफकेए) ने यह जानकारी दी है. वह 81 वर्ष की थीं.

एफईएफकेए के महासचिव बी उन्नीकृष्णन ने एक बयान में कहा कि मीना गणेश ने अभिनय के अपने लंबे करियर में 200 से अधिक फिल्मों, 25 धारावाहिकों और कई नाटकों में अभिनय किया. उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

एफईएफकेए डायरेक्टर्स यूनियन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने 1976 में पी ए बैकर की फिल्म ‘मणिमुझक्कम’ से अपने करियर की शुरुआत की और ‘नंदनम’, ‘मीशामाधवन’ और ‘करुमादिकुट्टन’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं ने दर्शकों का ध्यान आर्किषत किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu