राष्ट्रपति मुर्मू ने जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 20 Dec 2024 01:59 PM
राष्ट्रपति मुर्मू ने जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुर्मू ने घायलों के भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जयपुर के पास शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर को एक ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद लगी आग ने 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में सात लोगों की जानें चली गईं तथा 35 अन्­य झुलस गए।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जयपुर में सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करती हूं। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं! मेरी प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र ही स्वस्थ हों।”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital