गोरखपुर. गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन तथा बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान निवासी अकबर हुसैन (20) के खिलाफ एक हिंदू नाबालिग लड़की का अपहरण, बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गत 15 दिसंबर को भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच की जा रही है.
नाबालिग लड़की से बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 07:56 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बेटे की सजा पिता को : बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, पिता को 3 महीने और बेटे को 5 साल की जेल
- 2 PET EXAM पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’, सैनेटरी पैड में छिपाकर लाया था डिवाइस
- 3 Nepal Trekking छह भारतीय पर्यटक लापता, भारी बर्फबारी के बीच सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
- 4 अवैध लहसुन कारोबार पर मंडी समिति का बड़ा एक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: