40 हजार की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. नशीले पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे रायपुर पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है. इसी कड़ी मे मंगलवार को आमानाका पुलिस ने श्री साईं हाईवे ढाबा के पास 8 ग्राम हेरोइन(चिट्टा)के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है.आरोपी हीरापुर, कबीरनगर, रायपुर निवासी धरम सिंह रंधावा के विरुद्ध थाना आमानाका में धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 7जून,मंगलवार को सूचना मिली थी कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत श्री साईं हाईवे ढाबा के पासखड़ा एक व्यक्ति हेरोईन(चिट्टा)की बिक्री करने के फिराक मे ं है. एएसपी पश्चिम आकाश राव गिरीपु ंजे और सीएसपी आजाद चौक रत्ना सिंह ने थाना प्रभारी
आमानाका संतराम सोनी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button