असम में हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 03:14 PM
असम में हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत, 22 अन्य घायल
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के कामरूप जिले में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हुई ंिहसक झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोनतोली क्षेत्र के किस्मत कथामी गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए विवाद के चलते एक समूह ने दूसरे पर लोहे की छड़ों, डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले सोनतोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में पुलिस का एक दल तैनात किया गया है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav