पाकिस्तान के लिए 20 अरब डॉलर के कर्ज पैकेज को मंजूरी देगा विश्व बैंक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Jan 2025 07:35 PM
पाकिस्तान के लिए 20 अरब डॉलर के कर्ज पैकेज को मंजूरी देगा विश्व बैंक

ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. विश्व बैंक पाकिस्तान के लिए 20 अरब अमेरिकी डॉलर के सांकेतिक ऋण पैकेज को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है.
मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह एक अग्रणी 10-वर्षीय पहल है, जो विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को राजनीतिक बदलावों से बचाएगी और छह लक्षित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि ‘पाकिस्तान देश भागीदारी ढांचा 2025-35’ नामक इस कार्यक्रम का उद्देश्य सबसे उपेक्षित, लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सामाजिक संकेतकों में सुधार करना है. इस ‘देश भागीदारी ढांचे’ को विश्व बैंक बोर्ड द्वारा 14 जनवरी को मंजूरी दी जानी है, जिसके बाद वैश्विक ऋणदाता के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टिन रेजर के भी इस्लामाबाद आने की उम्मीद है.

By Yogesh Kumar Sahu