केरल के अथिरापल्ली में जंगली हाथी के हमले से बाल-बाल बचे लोग

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 14 Jan 2025 01:18 PM
केरल के अथिरापल्ली में जंगली हाथी के हमले से बाल-बाल बचे लोग
ऑडियो सुनें

त्रिशूर: केरल के अथिरापल्ली में जंगल से सटे इलाके से होकर कार से जा रहे लोगों का एक समूह एक ंिहसक जंगली हाथी के हमले से बाल-बाल बच गया। घटना आज सुबह उस समय हुई जब पांच लोगों का समूह इलाके में किसी स्थान पर जा रहा था।

यात्रियों में से एक ने बाद में बताया कि कन्ननकुझी के पास उनका हाथी से सामना हुआ। उन्होंने बताया कि जंगली हाथी ने वाहन को नुकसान पहुंचाने और उसे अपने दांतों और सूंड से घसीटने का प्रयास किया। यात्री ने बताया, ‘‘हमने सबसे पहले हाथी को 100 मीटर की दूरी पर देखा। वह अचानक हमारी गाड़ी की ओर दौड़ता हुआ आया। हम हैरान रह गए और गाड़ी को पीछे भी नहीं मोड़ सके, क्योंकि हमारे पीछे अन्य वाहन भी थे।’’

उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने वाहन को वहां से ले जाने का प्रयास किया, गुस्साए हाथी ने उन पर हमला कर दिया और अपने दांतों से वाहन को खींचने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस अफरा-तफरी के बीच सभी यात्री किसी तरह बचकर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने हाथी के हमले की सूचना मिलने की पुष्टि की और कहा कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital