रसायन से भरा ट्रक सड़क ‘डिवाइडर’ से टकराया, यातायात प्रभावित

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 27 Jan 2025 01:48 PM
रसायन से भरा ट्रक सड़क ‘डिवाइडर’ से टकराया, यातायात प्रभावित
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक व्यस्त मार्ग पर रसायन ले जा रहे ट्रेलर ट्रक के ‘डिवाइडर’ से टकरा जाने के कारण दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ठाणे नगर निगम, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि कर्नाटक के बेलगावी से गुजरात के मोरबी की ओर जा रहा एक ट्रक सुबह सात बजकर 45 मिनट पर घोड़बंदर रोड पर वाघबिल पुल के पास सड़क के ‘डिवाइडर’ से टकरा गया।

दुर्घटना के बाद वाहन का इंजन आॅयल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से तेल रिसकर सड़क पर गिरने लगा।
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन कर्मी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। ट्रक में 40 टन ‘कैल्साइंड एल्युमिनिया’ उत्पाद भरा हुआ था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital