जेवर हवाई अड्डे पर अप्रैल में नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा: नायडू

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 03 Feb 2025 01:49 PM
जेवर हवाई अड्डे पर अप्रैल में नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा: नायडू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के पास जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अप्रैल महीने में नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सरकार ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी। नागर विमानन मंत्री ंिकजरापु राममोहन नायडू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में कहा कि विमानन कंपनियां भी वहां से परिचालन शुरू करने और संपर्क में सुधार के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि जेवर हवाई अड्डा देश और एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डा के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में हवाई अड्डे पर प्रायोगिक उड़ान का संचालन किया गया था। नायडू ने कहा, ‘‘सब कुछ निर्धारित समयसीमा के तहत चल रहा है और बहुत जल्द, अप्रैल महीने में जेवर-नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया और इंडिगो सहित विमानन कंपनियां इस हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना एक क्रांतिकारी योजना रही है और इसे अगले दस वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार देश भर में 100 और हवाई अड्डे शुरू करने के लिए काम कर रही है। कुशीनगर हवाई अड्डा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां भी जल्द परिचालन शुरू किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital