पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी परिणय सूत्र में बंधे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Jun 2022 08:30 PM
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी परिणय सूत्र में बंधे
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. पॉप स्टार ब्रिट्नी स्पीयर्स और लंबे समय से उनके प्रेमी रहे सैम असगरी आधिकारिक रूप से परिणय सूत्र में बंध गए हैं. दंपति ने बृहस्पतिवार रात को शादी की. असगरी के प्रतिनिधि ब्रैंडन कोहेन ने इस खबर की पुष्टि की है. कोहेन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि वह (सैम) लंबे समय से यह चाहते थे. वह हर कदम पर बहुत ख्याल रखने और साथ देने वाले हैं. मैं बहुत आभारी हूं कि सैम मेरी ंिजदगी का हिस्सा हैं और मैं उनके साथ मिलकर भविष्य की ओर बढ़ने को लेकर उत्साहित हूं.’’

दंपति ने कैलिफोर्निया में थाउजेंड ओक्स में स्पीयर्स के आवास पर एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें मैडोना, सेलेना गोमेज, ड्रू बैरीमोर और पेरिस हिल्टन आदि मेहमानों ने शिरकत की. स्पीयर्स के बच्चे शादी में नहीं आए लेकिन उन्होंने दंपति को शुभकामनाएं दीं. मशहूर गायिका के पिता जैमी स्पीयर्स, मां लिन स्पीयर्स और बहन जैमी लिन स्पीयर्स भी शादी में नहीं आए.

शादी में उस समय थोड़ा खलल पड़ा जब स्पीयर्स के पहले पति जैसन एलेक्जेंडर ने विवाह स्थल में घुसने की कोशिश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. स्पीयर्स और एलेक्जेंडर ने 2004 में शादी की थी और उनकी शादी महज 55 घंटे ही चल पायी थी. गायिका ने फेडेरलाइन से भी शादी की थी और दोनों ने 2007 में तलाक ले लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu