IDBI बैंक के निजीकरण के लिए सरकार अगले महीने आरंभिक बोली कर सकती आमंत्रित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Jun 2022 09:49 PM
IDBI बैंक के निजीकरण के लिए सरकार अगले महीने आरंभिक बोली कर सकती आमंत्रित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए जुलाई माह के अंत तक आरंभिक बोली आमंत्रित कर सकती है. एक अधिकारी ने बताया कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) बिक्री के लिए अभी अमेरिका में निवेशकों के बीच प्रचार-प्रसार कर रहा है. उन्होंने बताया कि इस तरह की कुछ और निवेशक बैठकों के बाद बिक्री की रूपरेखा तय होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘आईडीबीआई की रणनीतिक बिक्री के लिए हो सकता है कि आरबीआई के साथ एक और दौर की बातचीत करनर पड़े. अभिरूचि पत्र जुलाई माह के अंत तक आमंत्रित किए जा सकते हैं.’’ बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी और एलआईसी की 49.24 फीसदी है.

अधिकारी ने बताया कि सरकार और एलआईसी की बैंक में कितनी हिस्सेदारी बेची जाएगी, यह अभी तय नहीं है, हालांकि आईडीबीआई बैंक में प्रबंधन नियंत्रण इस रणनीतिक बिक्री में स्थानांतरित किया जाएगा. मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश तथा प्रबंधन नियंत्रण के स्थानांतरण की पिछले वर्ष मई में सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. इसके लिए आईडीबीआई बैंक कानून में आवश्यक संशोधन किए जा चुके हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu