गेंदबाजी ईकाई के रूप में एक दिन खराब रहा, कोई बात नहीं : भुवनेश्वर

कटक. भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजों ने कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत को निराश किया . के एल राहुल के चोटिल होने के कारण मैच की पूर्व संध्या पर पंत को टीम की कमान सौंपी गई लेकिन भारतीय टीम सात विकेट से हार गई .

भुवनेश्वर ने दूसरे वनडे से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वह युवा कप्तान है और यह उसका पहला मैच था . मुझे यकीन है कि आगे वह बेहतर करने की कोशिश करेगा . कप्तान तभी अच्छा कर सकता है जब टीम अच्छा करेगी .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और हमने उसे निराश किया . अगर हमारा प्रदर्शन अच्छा होता तो आप उसकी निर्णय क्षमता की तारीफ कर रहे होते . मुझे यकीन है कि वह अच्छा करेगा .’’ उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दूसरे मैच में टीम दमदार वापसी करेगी .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button