कांग्रेस चुनाव के लिए काम करती है, मोदी लोगों की भूख मिटाने के लिए: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 12 Mar 2025 01:12 PM
कांग्रेस चुनाव के लिए काम करती है, मोदी लोगों की भूख मिटाने के लिए: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो भी करती है सिर्फ चुनाव के लिए करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लोगों की भूख मिटाने के लिए काम करती है।

जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य प्रणीति ंिशदे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में लाया गया था और यह पार्टी नेता सोनिया गांधी की सोच पर आधारित थी।

उन्होंने महाराष्ट्र में इस योजना के तहत पिछले दस साल से राशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि जिन बीड़ी कामगार, किसानों आदि के हाथ में छाले आदि होने की वजह से बायोमेट्रिक पंजीकरण नहीं हो पाता, क्या उन्हें आॅफलाइन तरीके से राशन देने का कोई प्रावधान है?

जोशी ने कहा, ‘‘2013 में तत्कालीन संप्रग सरकार ने चुनाव आने के कारण हड़बड़ी में खाद्य सुरक्षा कानून पारित किया था, लेकिन इसके नियम भी नहीं बनाए थे और एक भी राज्य उसमें जोड़ा नहीं गया था।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इस योजना में राज्यों को जोड़ा गया।

यह सरकार 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। कांग्रेस केवल चुनाव के लिए ऐसा करती है। ये लोग जो भी करते हैं सिर्फ और सिर्फ चुनाव के लिए करते है। मोदी जी लोगों की भूख मिटाने के लिए काम करते हैं।’’ उन्होंने ई-श्रम पोर्टल से संबंधित एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राज्यों से इसके तहत पंजीकरण कराने को कहा गया है और ई-केवाईसी किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जोशी से कहा, ‘‘राज्य सरकारें ई-श्रम पोर्टल पर दिशानिर्देशों का अनुकरण नहीं कर रही हैं। आप उन्हें दोबारा दिशानिर्देश दें।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital