हमें शांति और सुरक्षा गारंटी की तरफ बढ़ना चाहिए, लोगों को फ्री करना चाहिए’: जेलेंस्की

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 10:52 AM
हमें शांति और सुरक्षा गारंटी की तरफ बढ़ना चाहिए, लोगों को फ्री करना चाहिए’: जेलेंस्की
ऑडियो सुनें

युक्रेन: राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए रूस के साथ चल रही जंग को खत्म करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा, “हमें शांति की ओर, सुरक्षा की गारंटी की ओर बढ़ना चाहिए और हमें अपने लोगों को फ्री करना चाहिए.

हम अपने साझेदारों के साथ जिस तरह भी मुमकिन हो पाए, तेजी से काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.”

जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारे साझेदारों की यह क्षमता है कि रूस धोखा देने के लिए नहीं बल्कि युद्ध को सच में खत्म करने के लिए तैयार है क्योंकि अभी, रूसी हमले बंद नहीं हुए हैं.

उन्होंने कहा, “हर रात लगभग सौ ‘Shahed’ ड्रोन यूक्रेन पर हमला करते हैं, मिसाइल हमले नियमित हैं. दुर्भाग्य से ओडेसा सहित हमारे कुछ नागरिक बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों पर हमला किया गया है.”

व्लोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, “हम कूटनीतिक मोर्चे पर अपना काम कर रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि रूस पर दबाव डालने और वास्तविक शांति प्राप्त करने के लिए सभी जरूरी चीजें तेजी से स्थापित हों. मैं सऊदी अरब में काम करने वाले यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं और हम अपनी कूटनीति के लिए नए कार्य तैयार कर रहे हैं.”

ट्रंप ने जताई उम्मीद

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें यूक्रेन में संभावित युद्ध विराम के बारे में कुछ सकारात्मक संदेश मिले हैं, क्योंकि अमेरिकी अधिकारी दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष पर प्रस्तावित 30-दिवसीय विराम पर चर्चा करने के लिए रूस जा रहे हैं.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि रूस युद्ध विराम पर सहमत होगा. उन्होंने कहा, “हमारे लोग रूस जा रहे हैं.”

जबकि यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30-दिवसीय युद्ध विराम योजना पर सहमति व्यक्त की है. रूस ने कहा है कि वह अभी भी प्रस्ताव की स्टडी कर रहा है और प्लान के बारे में अमेरिका से ब्रीफिंग का इंतजार कर रहा है. प्रस्ताव में जमीन, समुद्र और हवा में सभी तरह की लड़ाई को रोकने की बात कही गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital