शाहिद और करीना को आईफा में साथ देखकर लोग ‘जब वी मेट’ के बारे में सवाल कर रहे हैं: इम्तियाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 07:58 PM
शाहिद और करीना को आईफा में साथ देखकर लोग ‘जब वी मेट’ के बारे में सवाल कर रहे हैं: इम्तियाज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने बुधवार को कहा कि उन्हें यह बहुत दिलचस्प लगा कि लोग उनसे 2007 में आई उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ के ‘सीक्वल’ के बारे में पूछ रहे हैं, खासकर तब जब फिल्म के मुख्य कलाकार शाहिद कपूर और करीना कपूर खान आईफा के मंच पर एक साथ नजर आए..

शाहिद और करीना पिछले सप्ताह जयपुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार के 25वें संस्करण के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए थे.. इस समारोह में शाहिद और करीना को एक साथ देखकर उनके कई प्रशंसकों ने अली की फिल्म में अपने पसंदीदा किरदारों आदित्य और गीत के पुर्निमलन के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चा की..

अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”वास्तव में मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा कि शाहिद और करीना की मुलाकात आईफा में हुई और लोग मुझसे ‘जब वी मेट’ के बारे में बात कर रहे हैं.. शाहिद ने कहा है कि उन्हें लगता है कि मैं आगे बढ. चुका हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई आगे बढ. चुका है.. ‘जब वी मेट’ को काफी समय हो गया है..” निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म एक टूटे हुए व्यवसायी और एक आजाद ख्याल महिला की कहानी है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और दर्शकों की पसंद इसके ‘सीक्वल’ की मांग का हिस्सा है..

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि हमें इसमें दिलचस्पी लेनी चाहिए और इसका ‘सीक्वल’ बनाकर इस मौके को व्यर्थ नहीं करना चाहिए..” उन्होंने कहा, ”मैं वास्तव में शाहिद और करीना के साथ कोई फिल्म बनाने की योजना नहीं बना रहा हूं, लेकिन यह बहुत अच्छा है कि वे मिले और वे दोनों बहुत शानदार अभिनेता हैं.. जाहिर है, मुझे उन दोनों के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा..” अली को ‘लव आज कल’, ‘रॉकस्टार’, ‘तमाशा’, ‘हाईवे’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है.. वह ‘आई व्यू वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल’ कार्यक्रम में बोल रहे थे..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu