‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ और अभिनेत्री शहाना गोस्वामी को मिला सम्मान

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 03:13 PM
‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ और अभिनेत्री शहाना गोस्वामी को मिला सम्मान
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस: पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के खिताब के साथ ही फिल्म ‘संतोष’ की अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और इसकी निर्देशक संध्या सूरी को ‘एशियन फिल्म अवार्ड 2025’ में शीर्ष सम्मानों से नवाजा गया।

हांगकांग के वेस्ट कॉव्लून कल्चरल जिले के जिकू सेंटर में रविवार को 18वां पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।
‘एशियन फिल्म अवार्ड’ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विजेताओं की सूची साझा की। इस कार्यक्रम में पायल कपाड़िया की ‘आॅल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को सर्वश्रेष्ठ फ़ल्मि का पुरस्कार मिला। यह ‘ब्लैक डॉग’ (चीन), ‘एक्सहुमा’ (दक्षिण कोरिया), ‘टेकी कॉमेथ’ (जापान) और ‘ट्विलाइट आॅफ़ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन’ (हांगकांग) के साथ प्रतिस्पर्धा में थी।

इसके अलावा अभिनेत्री शहाना गोस्वामी को फिल्म ‘संतोष’ में अपनी शानदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया और इसी फिल्म के लिए सूरी को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार भी मिला।
फिल्म ‘आॅल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ने पिछले वर्ष कान फिल्म महोत्सव में ‘ग्रैंड प्री’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था।

मलयालम-ंिहदी फिल्म केरल की दो नर्सों प्रभा (कनी कुसरुति) और अनु (दिव्या प्रभा) की कहानी है। फिल्म ‘संतोष’ एक नवविवाहित गृहिणी (गोस्वामी) की कहानी है, जिसे अपने दिवंगत पति की पुलिस कांस्टेबल की नौकरी मिल जाती है और वह एक लड़की की हत्या की जांच में उलझ जाती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital