हॉकी इंडिया ने महिला खिलाड़ियों का कोर ग्रुप 65 से 40 का किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 02 Apr 2025 03:05 PM
हॉकी इंडिया ने महिला खिलाड़ियों का कोर ग्रुप 65 से 40 का किया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू: हॉकी इंडिया ने यहां चल रहे राष्ट्रीय शिविर में पिछले दो सप्ताह के प्रदर्शन के आकलन के बाद कोर खिलाड़ियों का समूह 65 से 40 खिलाड़ियों का कर दिया। शिविर बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र पर 23 मार्च को शुरू हुआ था।

इसमें 28 सीनियर खिलाड़ियों की जगह बरकरार है जबकि 12 नये खिलाड़ियों को 15वीं सीनियर महलिा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और राष्ट्रीय शिविर के पहले चरण में उनके प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर चुना गया ।
गोलकींिपग में सविता, बिछू देवी खारीबम, बांसरी सोलंकी और माधुरी ंिकडो हैं । इनके साथ असम की समीक्षा सक्सेना को भी चुना गया है।

डिफेंस में मौजूदा कोर ग्रुप की आठ सदस्यों महिमा चौधरी, निक्की प्रधान, सुशीला चानू , उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति छत्री, ज्योति और अक्षता अबासो धेकाले को बरकरार रखा गया है। बंगाल की अंजना डुंगडुंग और मणिपुर की सुमन देवी टी को इसमें जोड़ा गया है।

मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, सलीमा टेटे, मनीषा चौहान , अजमीना कुजूर, सुनेलिटा टोप्पो, लालरेम्सियामी, र्शिमला देवी और बलजीत कौर हैं। चार नयी खिलाड़ियों बंगाल की सुजाता कुजूर, झारखंड की महिमा टेटे और अलबेला रानी टोप्पो और उत्तर प्रदेश की पूजा यादव को इसमें शामिल किया गया है।

फॉरवर्ड पंक्ति में दीपिका सोरेंग, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, रूतुजा पिसाल, ब्यूटी डुंगडुंग और मुमताज खान की जगह कायम है। उनके साथ पांच नये स्ट्राइकरों दीपिमोनिका टोप्पो (ओडिशा), रितिका ंिसह (मध्यप्रदेश), अन्नु और चंदना जगदीश (कर्नाटक) और काजल अत्पडकर (महाराष्ट्र) को शामिल किया गया है।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र ंिसह ने कहा ,‘‘ हमने अच्छे सत्र और टेंिस्टग की है। चयनकर्ताओं ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप देखने के बाद हमने कुछ अच्छी प्रतिभाओं को तलाशा है और मुझे यकीन है कि वे लंबे समय तक भारतीय हॉकी की सेवा कर सकतीं हैं।’’ भारतीय महिला हॉकी टीम का 40 सदस्यीय सीनियर कोर ग्रुप :

गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबम, बांसरी सोलंकी , माधुरी ंिकडो , समीक्षा सक्सेना ।

डिफेंडर : महिमा चौधरी, निक्की प्रधान, सुशीला चानू , उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति छत्री, ज्योति, अक्षता अबासो धेकाले , अंजना डुंगडुंग और सुमन देवी टी।

मिडफील्डर : वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, सलीमा टेटे, मनीषा चौहान , अजमीना कुजूर, सुनेलिटा टोप्पो, लालरेम्सियामी, र्शिमला देवी , बलजीत कौर सुजाता कुजूर, महिमा टेटे ,अलबेला रानी टोप्पो और पूजा यादव ।

फॉरवर्ड : दीपिका सोरेंग, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, रूतुजा पिसाल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान , दीपिमोनिका टोप्पो, रितिका ंिसह , अन्नु ,चंदना जगदीश और काजल अत्पडकर ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital