पचास करोड़ का कुत्ता मंगाने का दावा करने वाले व्यक्ति के घर पहुंची ईडी की टीम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Apr 2025 08:31 PM
पचास करोड़ का कुत्ता मंगाने का दावा करने वाले व्यक्ति के घर पहुंची ईडी की टीम
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दल बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय नियमों के उल्लंघन के मामले में तलाशी के लिए एक व्यक्ति के घर पहुंचा. व्यक्ति ने 50 करोड़ रुपये के कुत्ते का आयात करने का दावा किया था. हालांकि, यह दावा फर्जी पाया गया.
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पाया कि उस व्यक्ति के पास इतना महंगा कुत्ता खरीदने के लिए ‘कोई साधन नहीं था’, और ऐसी खबरें संभवत: सोशल मीडिया के लिए गढ़ी गई थीं.

खबरों के अनुसार, उस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने ‘दुनिया का सबसे महंगा’ कुत्ता आयात किया है, जो कोकेशियन शेफर्ड और वुल्फ का ‘क्रॉस-ब्रीड’ है. यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया और ईडी की नजर उस पर पड़ गई. संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए दावों की पुष्टि करने के लिए उसके घर पहुंचे, लेकिन पाया कि दावा फर्जी था.

उन्होंने कहा कि जिस कुत्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई थीं, वह उसके पड़ोसी का था और उसकी कीमत ‘एक लाख रुपये भी नहीं’ थी. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कोई जांच शुरू नहीं की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu