थाने में युवक की बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई: प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 02:45 PM
थाने में युवक की बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई: प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर
ऑडियो सुनें

जौनपुर: जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को थाने में एक युवक की बर्बरतापूर्ण तरीके से बेल्ट से पीटने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र का एक युवक को बेल्ट से बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मुंगराबादशाहपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र किसी युवक को खम्बे से सटाकर बेल्ट से पीटता हुआ दिखायी दे रहा है। इस वीडियो को गम्भीरता से लेते हुए मिश्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है। आरोप है कि पीड़ित युवक ने किसी काम को करवाने के लिए थाना प्रभारी को धन दिया था। काम न होने पर जब उसने वह रकम वापस मांगी तो प्रभारी निरीक्षक ने कथित रूप से उसे बेरहमी से पीटा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital