बच्चे से मारपीट करते हुए दाई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Jun 2022 08:16 PM
बच्चे से मारपीट करते हुए दाई का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में माता-पिता के घर पर नहीं रहने के दौरान एक आया को दो साल के मासूम बच्चे की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी रजनी अहिरवार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अधिकारी ने कहा कि बच्चे के माता-पिता दोनों कामकाजी हैं और माता-पिता घर छोड़ने से पहले बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन रखते थे, इसके बावजूद बच्चे के लगातार बीमार पड़ने और शारीरिक तौर पर कमजोर होने से उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने घर के उस कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया जहां उनके घर से बाहर जाने के बाद आया बच्चे के साथ रहती थी.

अधिकारी ने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रजनी बच्चे की बार-बार पिटाई करती थी. इस पर बच्चे की मां ने आया के खिलाफ मधोताल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को भादंवि की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने बच्चे की देखभाल के लिए आया को काम पर रखा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu