‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर की 54.12 करोड़ रुपये की कमाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jun 2025 07:31 PM
‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर की 54.12 करोड़ रुपये की कमाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. मेडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

निर्माताओं द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ की कुल घरेलू कमाई 54.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के ईद-गिर्द घूमती है जिसकी शादी होने वाली है, लेकिन वह एक ‘टाइम लूप’ में फंस जाता है और अपनी शादी से एक दिन पहले यानी अपनी हल्दी वाले दिन को बार-बार जीता है. फिल्म में वामीका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं. सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और इश्तियाक. ख.ान ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu