अक्षय कुमार ने पुणे में ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार के दौरान उत्साही भीड़ से शांत रहने की अपील की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 02 Jun 2025 03:36 PM
अक्षय कुमार ने पुणे में ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार के दौरान उत्साही भीड़ से शांत रहने की अपील की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को पुणे में अपनी आगामी फिल्म ‘‘हाउसफुल 5’’ के प्रचार के दौरान उत्साही भीड़ को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। रविवार को कुमार अपने सह-कलाकारों नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और फरदीन खान के साथ एक कार्यक्रम के लिए पुणे के एक मॉल में गए थे। लेकिन जल्द ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई क्योंकि उत्साहित भीड़ फिल्मी कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गई।

आॅनलाइन सामने आए एक वीडियो में एक महिला को रोते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने भीड़ से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए घुटन होने की शिकायत की। कुमार ने स्थिति को देखते हुए माइक लिया और लोगों से अनुरोध किया कि वे शांत रहें और एक दूसरे को धक्का न दें।

कुमार ने कहा, ‘‘आप लोगों को यहां से जाना पड़ेगा। आप धक्का-धुक्की मत कीजिए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें हैं, बच्चे हैं।’’ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म निर्माण कंपनी ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ की यह आगामी फिल्म ‘‘हाउसफुल’’ श्रृंखला की पांचवीं कड़ी है।हाउसफुल 5ह्व का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और यह शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital