राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक, सीएम भूपेश बघेल ने शेयर किया फोटो

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Jun 2022 02:50 PM
राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक, सीएम भूपेश बघेल ने शेयर किया फोटो
ऑडियो सुनें

रायपुर: जांजगीर जिले में बोरवेल से निकाले जाने के बाद अपोलो बिलासपुर में अपना इलाज करा रहे राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। वह ठीक से खा रहा है और चल रहा है, जल्द ही दौड़ेगा भी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में इन दिनों एक मां और बेटे राहुल साहू का स्नेह हिलोरे मारता नजर आता है.

यहां बेटे के चेहरे से मां की निगाहें हटने का नाम नहीं लेतीं क्योंकि मौत को मात देकर उसका बेटा जो उसके सामने है. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 105 घंटे से ज्यादा वक्त तक 65 फुट गहरे गड्ढे में फंसे रहने वाले राहुल का उपचार बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जारी है. उसकी सेहत सुधर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav