मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी को किसानों की आत्महत्या के आंकड़े कहां से मिले, जांच करनी होगी: कोकाटे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 03 Jul 2025 10:14 PM
मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी को किसानों की आत्महत्या के आंकड़े कहां से मिले, जांच करनी होगी: कोकाटे
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बताए गए किसानों की आत्महत्या के आंकड़ों की जांच करेंगे. इससे पहले, गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह किसानों की दुर्दशा के प्रति उदासीन बनी हुई है, जबकि वे दिन-प्रतिदिन कर्ज में डूबते जा रहे हैं.

गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सोचिए.. सिर्फ तीन महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली. क्या यह सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं. ये 767 उजड़े हुए घर हैं. 767 परिवार, जो कभी नहीं संभल पाएंगे. और सरकार? वह चुप है. बेरुख.ी से देख रही है.” उन्होंने दावा किया, ”किसान हर दिन कज.र् में और गहराई तक डूब रहा है – बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीज.ल महंगा है.. लेकिन एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कोई गारंटी नहीं. जब वे कज.र् माफ.ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज. कर दिया जाता है.” कोकाटे ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, ”मैं केंद्र से जुड़ा नहीं हूं, मैं राज्य सरकार का हिस्सा हूं. मुझे किसानों की आत्महत्या के आंकड़ों की जांच करनी है. मुझे नहीं पता कि उन्हें (गांधी को) ये आंकड़े कहां से मिले.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu