भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए एक्लेस्टोन और बाउशियर इंग्लैंड की टीम में शामिल

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 08 Jul 2025 03:29 PM
भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए एक्लेस्टोन और बाउशियर इंग्लैंड की टीम में शामिल
ऑडियो सुनें

लंदन: सोफी एक्लेस्टोन और माइया बाउशियर को इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय महिला टीम में शामिल किया गया। तीन एकदिवसीय मैच क्रमश? 16, 19 और 22 जुलाई को साउथेम्प्टन, लॉर्ड्स और चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जाएंगे।

एक्लेस्टोन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहने के बाद एकदिवसीय टीम में वापसी की है, जबकि बाउशियर को चोटिल नेट साइवर-ब्रंट के स्थान पर टी20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किए जाने के बाद वनडे टीम में भी रखा गया है।

कमर की चोट के कारण पांच मैचों की श्रृंखला के अंतिम तीन टी-20 मैच से बाहर चल रही कप्तान साइवर-ब्रंट के एकदिवसीय श्रृंखला के लिए फिट होने की उम्मीद है। इंग्लैंड महिला वनडे टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), एमी जोन्स (विकेट कीपर), माइया बाउशियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital