कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं: कमलनाथ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 12:36 PM
कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं: कमलनाथ
ऑडियो सुनें

मुंबई. विधायकों के एक समूह की बगावत के बाद शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के सियासी संकट में घिरने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी एकजुट है और इसके विधायक ‘‘बिकाऊ नहीं’’ हैं।
बता दें कि नाथ को मंगलवार को राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर महाराष्ट्र में एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के दोपहर के आसपास मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने की उम्मीद है। बाद में महाराष्ट्र सरकार की एक कैबिनेट बैठक भी होगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना और राकांपा के साथ सत्ता साझा करती है।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता बालासाहेब थोराट के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचने पर पत्रकारों से कमलनाथ ने कहा ”अपने दल के विधायकों का ध्यान रखना शिवसेना का जिम्मा है। वह देखे कि वह अपने विधायकों को कैसे संभालना चाहती है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एकजुट हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ”मुझे यकीन है कि हम एकजुट रहेंगे। कांग्रेस विधायक बिकाऊ नहीं हैं।” कांग्रेस विधायक दल की बुधवार को थोराट के आवास पर बैठक हो सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम कांग्रेस के 44 में से 42 विधायक पार्टी सचिव एच के पाटिल द्वारा बुलाई गई बैठक में मौजूद थे।

कांग्रेस के अनुसार, उसके वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार आधिकारिक यात्रा पर विदेश गए थे और बुधवार को वह मुंबई पहुंचने वाले हैं, जबकि विधायक सुभाष धोटे भी चंद्रपुर से वापस आ रहे हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav