इजराइल: बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर की गईं पानी की बौछारें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Aug 2025 10:02 PM
इजराइल: बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर की गईं पानी की बौछारें
ऑडियो सुनें

यरूशलम. इजराइल में बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शनकारियों का अभियान तेज हो गया, जिसके बाद उन्हें तितरबितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया. कुछ सप्ताह पहले चरमपंथी समूहों ने बदहाल बंधकों के वीडियो जारी किए थे, जिसके बाद बंधकों और मारे गए लोगों के परिवारों के दो समूहों ने प्रदर्शन आयोजित करने का आ”ान किया था.

प्रदर्शनकारियों को डर है कि लड़ाई तेज होने से सात अक्टूबर 2023 को बंधक बनाए गए लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है. उन्हें उम्मीद है कि बंधक अब भी जिंदा हैं. इजराइल का मानना है कि 20 बंधक जीवित हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहा, “हम बंधकों की लाशों की कीमत पर युद्ध नहीं जीतना चाहते.” पूरे इजराइल में दर्जनों जगहों पर प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, जिनमें राजनेताओं के आवास, सैन्य मुख्यालयों और प्रमुख राजमार्ग शामिल हैं. इस दौरान उन पर पानी की बौछारें की गईं, जबकि प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं. प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कुछ रेस्तरां और सिनेमाघर बंद कर दिए गए.

इस बीच, पुलिस ने 38 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. तेल अवीव के बंधक चौक पर प्रदर्शन के दौरान अर्बेल येहूद नामक व्यक्ति ने कहा, “सैन्य दबाव से बंधकों को वापस नहीं लाया जा सकता. उन्हें वापस लाने का एकमात्र तरीका बिना किसी आनाकानी के समझौता करना है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu