कोलंबिया की जेल में दंगे के प्रयास के दौरान आग लगने से 49 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jun 2022 09:22 PM
कोलंबिया की जेल में दंगे के प्रयास के दौरान आग लगने से 49 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बोगोटा. दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया की एक जेल में आग लगने से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए. राष्ट्रीय जेल प्रणाली के निदेशक टिटो कैस्टेलानोस ने रेडियो काराकोल से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोगों में कितने कैदी थे. उन्होंने कहा कि आग सोमवार सुबह तुलुआ शहर की मध्यम सुरक्षा वाली जेल में दंगे के प्रयास के दौरान लगी. कैस्टेलानोस ने कहा कि कैदियों ने परिणामों पर विचार किए बिना गद्दों में आग लगा दी. राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu