बिहार चुनाव: ‘इंडिया’ गठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 23 Oct 2025 01:05 PM
बिहार चुनाव: ‘इंडिया’ गठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया
ऑडियो सुनें

पटना: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि यह निर्णय उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति से लिया गया है।

गहलोत ने यह भी बताया कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की सरकार बनती है तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी एक उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि सहनी के साथ पिछड़े वर्ग से आने वाले एक अन्य नेता को भी उपमुख्यमंत्री पद दिया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital