गगनयान मिशन का 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा: इसरो प्रमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Oct 2025 08:20 PM
गगनयान मिशन का 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा: इसरो प्रमुख

ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बृहस्पतिवार को कहा कि गगनयान मिशन तेजी से आगे ब­ढ़ रहा है और लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है. गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है. नारायणन ने मिशन की प्रगति के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, ”गगनयान मिशन पर बहुत अच्छी तरह से काम जारी है. वास्तव में, जब आप गगनयान मिशन के बारे में बात करते हैं, तो आप जानते हैं कि बहुत सारे तकनीकी विकास होने हैं – रॉकेट का मानव-रेटिंग प्रमाणन होना है, कक्षीय मॉड्यूल विकसित करना है, और पर्यावरण नियंत्रण सुरक्षा प्रणाली विकसित करनी है. फिर चालक दल की सुरक्षा की प्रणाली, पैराशूट प्रणाली और फिर, निश्चित रूप से, मानव-केंद्रित उत्पाद आते हैं.” वह तीन से पांच नवंबर तक नयी दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी-2025) की प्रचार गतिविधियों के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) कहा कि लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा, ”अब चालक दल वाले मिशन पर जाने से पहले तीन मानवरहित मिशन पूरे करने होंगे और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं. पहले मानवरहित मिशन में, व्योममित्र उड़ान भरने जा रहा है और हम 2027 की शुरुआत तक मानवयुक्त मिशन पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu