अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Nov 2025 10:19 PM
अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीन दिन में दुनिया भर के ‘बॉक्स ऑफिस’ पर अपनी कमाई का 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म में आर. माधवन भी हैं. यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ का ‘सीक्वल’ है. अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हुई.

‘दे दे प्यार दे’ की कहानी 50 वर्षीय अमीर व्यक्ति आशीष (देवगन) के ईद-गिर्द घूमती है, जो अपने से आधी उम्र की आयशा (सिंह) से प्यार करता है. हालांकि, उनके रिश्ते को उसके परिवार और उसकी पूर्व पत्नी, मंजू (तब्बू) द्वारा नापसंद किया जाता है. सीक्वल में आशीष और आयशा की कहानी आगे ब­ढ़ती है, जो अब उसे अपने परिवार से मिलवाने ले जाती है. सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की. इसमें फिल्म का पोस्टर साझा किया गया था जिस पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे हुए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 58.60 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu