दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 08:03 PM
दंतेवाड़ा:  मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेडानार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य डेंगा देवा उर्फ महंगू को मुठभेड़ में मार गिराया है. महंगू के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद डीआरजी दल को गश्त में रवाना किया गया था. दल जब नेडानार गांव के जंगल में पहुंचा तब दोपहर बाद लगभग 2.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य महंगू के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu