निजी स्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में शिक्षक पर लगाए आरोप

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Nov 2025 03:57 PM
निजी स्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में शिक्षक पर लगाए आरोप
ऑडियो सुनें

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली और सुसाइड नोट में एक शिक्षक पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती ंिसह ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने 16 नवंबर को सेमरिया में अपने घर पर फंदा लगा लिया था। जांच के दौरान, पुलिस को बृहस्पतिवार को उसकी नोटबुक में एक नोट मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘नोट में लिखा था कि शिक्षक ने उसे पीटा और हाथ पकड़कर अपनी बंद मुट्ठी खोलने के लिए चुनौती दी। शिक्षक ने सजा देने के बहाने उसकी उंगलियों के बीच पेन दबा दिया।’’ छात्रा के परिवार ने कहा कि वह घर पर बिल्कुल सामान्य थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में किसी ने उसे ‘‘प्रताड़ित’’ किया। परिवार ने उसके फोन विवरण और स्कूल से जुड़े मामलों की जांच की मांग की। अधिकारी ने कहा कि पुलिस खुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital