दुर्ग : पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Jul 2022 05:51 PM
दुर्ग : पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और दो बेटों की हत्या करने के बाद फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरपोटी गांव में एक घर से बृहस्पतिवार देर शाम भोजराम साहू (34), उसकी पत्नी ललिता (25) तथा दो बच्चे प्रवीण (चार) और टीकेश (दो) का शव बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि भोजराम का शव पंखे से लटका हुआ था जबकि पत्नी और दोनों बच्चों का शव बिस्तर से बरामद किया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार शाम को भोजराम की मां और उसकी बड़ी भाभी घर पर थीं, जबकि उसके पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे.

उन्होंने बताया, ‘‘जब देर शाम तक परिवार कमरे से बाहर नहीं आया तब परिवार के अन्य सदस्यों को कुछ ?अनिष्ट की आशंका हुई और उन्होंने पड़ोसियों को सूचित किया. जब पड़ोसियों ने कमरे की खिड़की से भीतर झांका तब उन्होंने भोजराम को फंदे से लटका हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया.’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस को रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर परिवार का शव बरामद किया.

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को आशंका है कि भोजराम ने पहले पत्नी और बड़े बेटे की मोबाइल चार्ज करने वाले तार से गला घोंटकर हत्या की फिर छोटे बेटे का मुंह तकिये से दबाकर मार डाला. बाद में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई पत्र बरामद नहीं किया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu