रास में उठी वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाने की मांग

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 05 Dec 2025 02:14 PM
रास में उठी वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाने की मांग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: जंगली जानवरों के हमलों में लोगों की मौत के बढ़ते मामलों पर ंिचता जताते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को मांग की गई कि वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के महेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में गुलदार, बाघ और भालू के हमलों में 24 लोग जान गंवा चुके हैं और 150 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण से लेकर अब तक 1264 से अधिक ऐसे हमले हुए हैं जिनमें लोगों की जान गई है और 6519 लोग घायल हुए हैं। भट्ट ने मांग की कि वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा ‘‘साथ ही ऐसे हमलों में मारे गए लोगों को राज्य सहायता के साथ साथ केंद्रीय सहायता देने का भी प्रावधान हो और ऐसे लोगों का इलाज भी नि:शुल्क होना चाहिए।’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital