सारा खान ने कृष पाठक से शादी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Dec 2025 09:46 PM
सारा खान ने कृष पाठक से शादी की

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री सारा खान ने अभिनेता-निर्माता कृष पाठक के साथ शादी कर ली है. खान ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने विवाह की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों नजर आ रहे हैं.

उन्होंने ‘कृशा’ हैशटैग के साथ कैप्शन में लिखा, “कुबूल है से सात फेरे तक… हमारे प्यार ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी और हमारे दोनों जहां ने हां कह दिया.” खान और पाठक ने पांच दिसंबर को शादी करने से पहले एक साल तक डेंिटग की. इस जोड़े ने अक्टूबर में कोर्ट मैरिज की थी.

दंपति ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया और बाद में निकाह भी किया. एक तस्वीर में खान और पाठक दोनों ने क्रीम रंग के कपड़े पहने थे. बाद की कुछ तस्वीरों में प्याजी रंग का लहंगा पहना था और पाठक ने उसी रंग का कुर्ता और सुनहरे रंग की पेंट पहनी थी.
इससे पहले खान की शादी अभिनेता अली मर्चेंट से हुई थी. उन्होंने 2010 में शादी की थी, लेकिन 2011 में तलाक की घोषणा कर दी.

By Yogesh Kumar Sahu