शुभांगी को ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Dec 2025 10:29 PM
शुभांगी को ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘तन्वी द ग्रेट’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिला, जिसका श्रेय खेर, अभिषेक दीक्षित और अंकुर सुमन के संयुक्त लेखन को दिया गया. यह कार्यक्रम छह दिसंबर को आयोजित हुआ.

शुभांगी ने एक बयान में कहा, ‘‘विश्वास नहीं हो रहा कि यह पुरस्कार जीत लिया और ये बहुत खास अनुभव है. तन्वी के किरदार के लिये ईमानदारी, संवेदनशीलता, अनुशासन और दृढ़ता की मांग की थी, और मैं आभारी हूं कि दुनिया भर के दर्शकों ने इस फिल्म और इसके खूबसूरत संदेश से जुड़ाव महसूस किया. मैं अनुपम सर की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण किरदार दिया. यह सम्मान हमारी पूरी टीम का है पद्म भूषण से सम्मानित अनुपम खेर की निर्देशन में वापसी वाली यह फिल्म एक युवा ऑटिस्टिक महिला (जिसमें दत्त ने भूमिका निभाई है) की भावनात्मक यात्रा और दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र – सियाचिन में भारतीय तिरंगे को सम्मान देने के अपने दिवंगत पिता के सपने को साकार करने के उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है.

खेर ने कहा, ‘शुभांगी इस जीत की पूरी तरह से हक़दार है, क्योंकि उन्होंने तन्वी के किरदार में पूरी ईमानदारी से जान डाल दी. फिल्म में खेर के साथ बोमन ईरानी, ??पल्लवी जोशी, अरंिवद स्वामी, नासर, इयान ग्लेन और करण टैकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu