रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लिनिक योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्रों की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों की टीम पहुंचती है और जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज करती है। गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली मेहनत मजदूरी करने वाली महिलाएं कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पाती हैं। ऐसी महिलाओं का इलाज उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लिनिक द्वारा अब किया जा रहा है। दाई-दीदी क्लिनिक योजना के तहत अब तक करीब एक हजार 405 कैम्प लगाएं गए, जहां पर एक लाख 4 हजार 485 से अधिक महिलाओं का इलाज किया गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 18 हजार 781 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया और 98 हजार 890 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई।
रायपुर : दाई-दीदी क्लीनिकों में एक लाख से अधिक महिलाओं का किया गया निःशुल्क इलाज
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Jul 2022 04:59 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news