जमीनी स्तर पर बीजद को मजबूत करने का प्रयास करें: पटनायक ने विधायकों से कहा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 13 Jan 2026 12:56 PM
जमीनी स्तर पर बीजद को मजबूत करने का प्रयास करें: पटनायक ने विधायकों से कहा
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने विधायकों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता पटनायक ने सोमवार शाम को नवीन निवास में पार्टी के 50 विधायकों में से 10 विधायकों के साथ निर्वाचन क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक मामलों और जनता की शिकायतों पर बैठक की थी।

उन्होंने बताया कि विपक्ष की मुख्य सचेतक और पूर्व विधायक प्रमिला मलिक भी बैठक में मौजूद थीं। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि बीजद प्रमुख ने विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने की सलाह भी दी। उन्होंने विधायकों से बीजद के आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप जनता की सेवा करने का आग्रह किया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक को पार्टी की उस रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है जिसका उद्देश्य अपने विधायकों का मनोबल बढ़ाना और बीजद के भीतर एकता बनाए रखना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital